1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विरोध के बाद झुका हैदराबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन, 4 छात्रों का निलंबन वापस लिया

विरोध के बाद झुका हैदराबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन, 4 छात्रों का निलंबन वापस लिया

हैदराबाद: हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में राजनिति तेज होने के बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को चारों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया। एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक के बाद यह

rohit vemula- India TV Hindi
rohit vemula

हैदराबाद: हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में राजनिति तेज होने के बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को चारों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया। एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि 15 दलित टीचरों में इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रशासन ने इन चारों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया।

यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, ‘यूनिवर्सिटी में कायम असाधारण हालात को देखते हुए और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के बाद परिषद ने संबंधित छात्रों को दी गई सजा तत्काल प्रभाव से खत्म करने का फैसला किया है।’

पिछले साल सितंबर में यूनिवर्सिटी ने रोहित सहित 5 छात्रों को छह महीने पूरे सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया था। उन पर अगस्त में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता सुशील कुमार पर हमले का आरोप था।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आज रोहित वेमूला के परिवार और छात्रों से मिलने हैदराबाद पहुंचे थे। केजरीवाल ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित शोध छात्र की खुदकुशी के मामले में गुरुवार को कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की।

यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले में 'जाति की राजनीति करने के लिए' मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से माफी मांगने को भी कहा।

Latest India News