मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, जानें कारण
मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, जानें कारण
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 16, 2020 04:49 pm IST, Updated : Apr 16, 2020 04:49 pm IST
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। ऐसा उन्होनें भारत से मॉरीशस को मेडिकल सप्लाई मिलने के बाद कहा है।
Image Source : TWITTER/@NARENDRAMODII am very thankful to Prime Minister Narendra Modi for the generous donation of medical supplies: Prime Minister of Mauritius, Pravind Jugnauth
नई दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। ऐसा उन्होनें भारत से मॉरीशस को मेडिकल सप्लाई मिलने के बाद कहा है। प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत सरकार की तरफ से की गई मेडिकल सप्लाई की डोनेशन के लिए धन्यवाद करता हूं। ये सप्लाई कल बुधवार 15 अप्रैल को एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से मॉरीशस पहुंची।