A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमुना एक्सप्रेस वे पर मिराज़-2000 का टचडाउन

यमुना एक्सप्रेस वे पर मिराज़-2000 का टचडाउन

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 1 साल पूरे होने से पहले 25 मई को मथुरा में होने वाली रैली में 'ऑल्टरनेट एक्ज़िट' का जायज़ा लेने यमुना एक्सप्रेस वे पर इंडियन एयर फोर्स का विमान 'मिराज

यमुना एक्सप्रेस वे पर...- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेस वे पर मिराज़-2000 का टचडाउन

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 1 साल पूरे होने से पहले 25 मई को मथुरा में होने वाली रैली में 'ऑल्टरनेट एक्ज़िट' का जायज़ा लेने यमुना एक्सप्रेस वे पर इंडियन एयर फोर्स का विमान 'मिराज 2000' और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।

सुरक्षा ड्रिल के तहत सुबह 6:30 बजे इंडियन एयर फोर्स का विमान 'मिराज 2000' मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर टचडाउन यानी सड़क को छूकर फिर से उड़ गया। देश में ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया है और इस दौरान एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

विमानों की लैंडिग, सुरक्षा ड्रिल के तहत की गई। विमान उतरने की वजह से घंटों तक यातायात भी बाधित रहा।

वायुसेना का विचार है कि एक्सप्रेस वे के एक हिस्से को इस तरह से बनाया जाए कि आपात स्थिति में लड़ाकू जहाजों को यहां उतारा जा सके। इसे लेकर वायुसेना और यूपी सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है।

Latest India News