उत्तरी मोर्चे पर हालात ठीक नहीं , न युद्ध हो रहा है न शांति जैसी स्थिति: वायुसेना अध्यक्ष
भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि देश की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से हालात कुछ ठीक नहीं हैं। यहां न तो युद्ध हो रहा है न ही शांति जैसी स्थिति है।
