नई दिल्ली: तेलंगाना की महिला IAS अफसर ने एक मैगजीन में अपना कार्टून छापने के लिए लताड़ लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही माफी न मांगने की सूरत में आपराधिक केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। दरअसल, सीनियर IAS अफसर स्मिता सबरवाल ने एक प्रख्यात मैगजीन में अपना छवी खराब करने वाला कार्टून छापे जाने पर कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, राज्य सरकार ने भी मैगजीन के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश चीफ सेक्रेटरी राजीव शर्मा की ओर से जारी किया गया है।
मीडिया से बात करते हुए सबरवाल ने कहा, ''मैंने 14 साल सर्विस की है। लेख से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। अगर वे ऐसा एक ऐसे ब्यूरोक्रेट से कर सकते हैं, जो गंभीर काम कर रही है तो सभी तरह की महिलाएं इस तरह की पीत पत्रकारिता का शिकार हो सकती हैं। हमें आगे आकर इसे खत्म करना होगा। मैंने कई जिलों में अफसर के तौर पर काम किया है और मेरे साथ ऐसा बर्ताव कभी नहीं हुआ।''
आगे क्लिक करें और जानें क्या है पूरा मामला:
Latest India News