1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IB का अलर्ट, दादरी-मैनपुरी जैसी घटनाओं का फायदा उठा सकते हैं आतंकी

IB का अलर्ट, दादरी-मैनपुरी जैसी घटनाओं का फायदा उठा सकते हैं आतंकी

नई दिल्ली: खुफिया एजेंसी IB ने आशंका जतायी है कि दादरी और मैनपुरी जैसी घटनाओं का फायदा आतंकी उठा सकते हैं। IB ने यूपी पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा कि, स्लीपर सेल को सक्रिय

दादरी-मैनपुरी जैसी...- India TV Hindi
दादरी-मैनपुरी जैसी घटना का फायदा उठा सकते हैं आतंकी: IB

नई दिल्ली: खुफिया एजेंसी IB ने आशंका जतायी है कि दादरी और मैनपुरी जैसी घटनाओं का फायदा आतंकी उठा सकते हैं। IB ने यूपी पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा कि, स्लीपर सेल को सक्रिय करने में जुटे हैं आतंकी संगठन। साथ ही कई नेता भी आतंकियों के निशाने पर हैं।

IB को 5 पन्नों के इंटरसेप्ट से जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक IB ने 2 लोगों की बातचीत को इंटरसेप्ट किया है जिसमें महिला स्लीपर सेल को भी सक्रिय करने की है बात करी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर काशी विश्वनाथ और राम मंदिर जैसे बड़े मंदिर भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इलाहाबाद में 2 आतंकियों को हिरासत में लिया जिससे कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।

Latest India News