A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ICSE Results: छात्रों को करना पड़ सकता है थोड़ा और इंतजार

ICSE Results: छात्रों को करना पड़ सकता है थोड़ा और इंतजार

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट्स एग्जामिनेशन्स (CISCE) के रिजल्ट के लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

ICSE Class 10 Exam 2017 Results- India TV Hindi
ICSE Class 10 Exam 2017 Results

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट्स एग्जामिनेशन्स (CISCE) के रिजल्ट के लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड के पेपर की तारीख पहले 27 फरवरी से 31 मार्च के बीच रखे गए थे, लेकिन बाद में पेपर की तारीख बदलकर 10 मार्च से 21 मार्च के बीच रखी गई। (लालू ने दी पीएम मोदी को चुनौती, फिर से कराएं आम चुनाव)

ICSE के एक अधिकारी ने एक हिंदी पत्रिका को बताया कि रिजल्ट 15 मई को घोषित किया जा सकता है, लेकिन फिर बाद में उन्होंने बताया कि रिजल्ट को आने में थोड़ा ओर समय लगेगा। रिजल्ट ICSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करना होगा तभी वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

पिछले साल CISCE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी कर दिया था। पर इस बार छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए जरा लंबा इंतजार करना पड़ा। बोर्ड में इस बार एग्जाम के लिए करीब 2 लाख 50 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस तरह देखें अपना रिजल्ट

1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
2. होमपेज पर दी गई रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें
3. अपना कोर्स कोड डालें, कैंडिडेट आईडी और कैप्चा डालें।
4. शो रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
5. अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालें।

Latest India News