A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर: इम्‍फाल के कांचीपुर में स्‍कूल के बाहर मिला आईईडी बम, सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर कब्‍जे में लिया

मणिपुर: इम्‍फाल के कांचीपुर में स्‍कूल के बाहर मिला आईईडी बम, सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर कब्‍जे में लिया

उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल में गुरुवार सुबह एक स्कूल के सामने आईईडी बम बरामद होने से खलबली मच गई।

<p>Imphal</p>- India TV Hindi
Image Source : ANI Imphal

उत्‍तर पूर्व के राज्‍य मणिपुर की राजधानी इम्‍फाल में गुरुवार सुबह एक स्‍कूल के सामने आईईडी बम बरामद होने से खलबली मच गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इम्‍फाल के कांचीपुर स्थित एक स्‍कूल के बाहर से यह बम बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों ने मुस्‍तैदी दिखाते हुए बम को फिलहाल कब्‍जे में ले लिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बम को नष्‍ट करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह स्‍कूल के पास आम दिनों की तरह काफी भीड़भाड़ थी। कांचीपुर में जब लोग अपने बच्‍चों को स्‍कूल छोड़ने जा रहे थे तभी कुछ लोगों को एक बॉक्‍स में टिफन रखा दिखा। जांच में पाया गया है कि बॉक्‍स में आईईडी बम रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बम को नष्‍ट करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Latest India News