1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डबल से ज्यादा हुई IIT की फीस: SC/ST की फीस होगी माफ

डबल से ज्यादा हुई IIT की फीस: SC/ST की फीस होगी माफ

IIT के ग्रैजुएट कोर्स की सालाना फीस आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए वर्तमान 90 हजार रूपये बढ़ाकर दो लाख रूपये होगी लेकिन SC/ST छात्रों की फीस माफ कर दी गई है।

indian institute of technology double fee for graduate...- India TV Hindi
indian institute of technology double fee for graduate courses.

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के ग्रैजुएट कोर्स की सालाना फीस आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए वर्तमान 90 हजार रूपये बढ़ाकर दो लाख रूपये होगी लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति, भिन्न रूप से सक्षम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के छात्रों की फीस माफ कर दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि आईआईटी पैनल के प्रस्ताव के मद्देनजर एचआरडी मंत्रालय ने फीस को बढ़ाने का निर्णय किया।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने IIT के स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस को वर्तमान 90 हजार रूपये से बढ़ाकर दो लाख रूपये करने का निर्णय किया है। ऐसे छात्र जिनकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख रूपसे से कम है, उन्हें फीस में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति और भिन्न रूप से सक्षम छात्रों को फीस में शत प्रतिशत छूट प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आईआईटी परिषद ने वार्षिक फीस में तीन गुणा वृद्धि करने की सिफारिश की थी।

Latest India News