1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी की नीतियों के विरोधी छात्र समूह पर मद्रास IIT ने लगाया बैन

मोदी की नीतियों के विरोधी छात्र समूह पर मद्रास IIT ने लगाया बैन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नीतियों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले स्टूडेंट्स डिस्कसन फोरम को बैन कर दिया है। छात्र समूह के खिलाफ मिली शिकायत के बाद संस्थान ने यह

मोदी की नीतियों के...- India TV Hindi
मोदी की नीतियों के विरोधी छात्रो पर IIT ने लगाया बैन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नीतियों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले स्टूडेंट्स डिस्कसन फोरम को बैन कर दिया है। छात्र समूह के खिलाफ मिली शिकायत के बाद संस्थान ने यह फैसला किया है। शिकायत में कहा गया है कि यह छात्र समूह हिंदी के इस्तेमाल और गोमांस को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर एससी-एसटी छात्रों को बरगला रहा है।ग्रुप पर आरोप है कि वह दलित और एसटी-एससी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सराकर की नीतियों के खिलाफ गलत प्रचार कर भड़का रहा है।

आईआईटी कैंपस में आंबेडकर-पेरियार स्टूडेंट सर्कल (एपीएससी) की गतिविधियों के बारे में मिली शिकायत के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जांच कराई। जांच के बाद आईआईटी ने स्टूडेंट सर्कल पर प्रतिबंध लगा दिया।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी गई शिकायत में इस ग्रुप का एक पैंफलेट भी लगाया गया था जिसमें मोदी सरकार को उद्योपतियों की सरकार बताया था और केंद्र सरकार के कई बिलों की आलोचना की गई थी।

इसमें 'घर वापसी' कार्यक्रम और गोमांस पर प्रतिबंध जैसे मसलों का भी जिक्र था। इस ग्रुप को किसी भी प्रकार की विवादित गतिविधि में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

Latest India News