नई दिल्ली: हैदराबाद में एक IIT छात्र के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। 31 साल के IIT छात्र यश थापर की डिग्री उसके घर वालो ने सिर्फ इसलिए छीन ली क्योंकि वह अपने घर का एक बल्ब ठीक नहीं कर पाया था। यह सुनने में जितना अजीब लगता है वास्तव में उतना ही अजीब है। यश के घर वाले उससे परेशान हो गए थे क्योंकि जब से वह इंजीनियर बना है वह घर के किसी भी खराब सामान को ठीक नहीं कर पाता जिससे परेशान होकर घर वालों ने उसकी डिग्री छीन ली। यश की मां का कहना है कि IIT की डिग्री लेने का क्या फायदा जब यह एक बल्ब रिपेयर नहीं कर सकता ? हमें सोचा एक बार अगर यह इंजीनियर बन गया तो हमें घर का सामान ठीक करने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यश के पिता हरि साधु थापर का कहना है कि यश को इंजीनियरिंग कराने के बाद हमारे सारे पैसे बर्बाद हो गए और हमें उसके बदले कुछ मिला भी नहीं। घर में इंजीनियर होने के बाद भी हमें लोकल इलेक्ट्रिशियन की मदद लेनी पड़ती है।
यश की पत्नी का कहना है कि हर समय हमारे घर के बाथरूम का नल लीक करता रहता है और उसे ठीक करने के लिए हमें प्लंबर के आने का इंतजार करना पड़ता है। उनका कहना है कि घर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर साहब बैठे हैं और मैं बाहर धक्के खा रही हूं। यश के माता पिता की ही तरह बाकी लोग भी इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक IIT छात्र के माता-पिता का कहना है कि अगर इंजीनियरिंग करने के बाद भी हमारा बेटा एक बल्ब को ठीक नहीं कर सकता तो इससे यह पता चलता है कि किस प्रकार आजकल बच्चों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाती है।
Latest India News