1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस साल जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस साल जमकर बरसेंगे बादल

नई दिल्ली: कई राज्यों में सूखे के बाद अब राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस बार देश में मानसून औसत से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग के

rain- India TV Hindi
rain

नई दिल्ली: कई राज्यों में सूखे के बाद अब राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस बार देश में मानसून औसत से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि दो साल कमजोर मानसून के बाद इस साल मानसून औसत से 6 प्रतिशत अधिक होगा। पिछले साल यह 14 प्रतिशत कम था।

राठौड़ ने मीडिया से कहा, "औसत से अधिक मानसून की संभावना है। कुल मिलाकर मानसून देश में सभी जगहों पर सक्रिय रहेगा।" कल मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया था। स्काईमेट के अनुमान के बाद कल भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया था, जिसका असर आज भी बाजार पर दिखा।मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त-सिंतबर में सबसे ज्यादा बारिश होगी।

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर पूर्व इलाके में थोड़ी कम बारिश हो सकती है। इस साल एक जून को मानसून आ सकता है। पिछले दो सालों से खराब मानसून की वजह से देश के कई इलाकों में सूखे की समस्या पैदा हो गयी। इस साल मानसून पर अल नीनो का प्रभाव कम दिखेगा।

मराठवाड़ा, विदर्भ और बुंदेलखंड सहित देश में कई कई इलाके ऐसे हैं, जहां सूखे के हालात हैं। इस खबर से उम्मीद बंधी है कि वहां के हालात भी सुधरेंगे।

Latest India News