नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य ने अपने पूरे जीवन में लोगों को श्रेष्ठ और उतकृष्ट जीवन की तमाम शैलियों से वाकिफ कराया। उन्होंने लोगों को कुछ ऐसी गूढ़ बातें बताई हैं जिन्हें मानकर आज भी लोगों का उद्धार हो जाता है। आचार्य चाणक्य यूं तो कूटनीति के बहुत बड़े ज्ञाता थे लेकिन उन्होंने सहज मानवीय व्यवहारों से जुड़ी ऐसी बातें भी दुनिया के सामने रखी हैं जो सुनने में तो छोटी लगती हैं लेकिन ये काफी गंभीर और तह तक चोट करने वाली हैं। तो जानिए आचार्य चाणक्य के मुताबिक किन के बीच में कभी भी नहीं पड़ना चाहिए।
कभी भी पति और पत्नी के बीच में न आएं-
जब पति पत्नी खड़े हों एक दूसरे से बातचीत कर रहे हों तो ऐसे में दोनों के बीच से नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अनुचित माना जाता है। आचार्य ने ऐसा कोई भी काम करने से मना किया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें आचार्य चाणक्य के मुताबिक क्या नहीं करना चाहिए
Latest India News