1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

2 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

चीन का मसूद अजहर को आतंकी मानने से इन्कार, भारत निराश

चीन ने पाकिस्तान समर्थक अपने रूख पर कायम करते हुए अब कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख और पठानकोट आतंकवादी हमले के सरगना मसूद अजहर का मामला उसे आतंकवादी घोषित करने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शर्तों को पूरा नहीं करता। आगे पढ़ें

ED ने माल्या को जारी किया आखिरी समन, 9 अप्रैल को पेश होने को कहा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शराब कारोबारी विजय माल्या को तीसरा और संभवत: आखिरी समन जारी कर उन्हें 9 अप्रैल को मुंबई में जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा है। आगे पढ़ें

शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश करने से त़ृप्ति देसाई और उनके समर्थकों को रोका गया

स्थानीय पुलिस ने शनिवार को शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करने वाली भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की तृप्ति देसाई को हिरासत में ले लिया। देसाई के नेतृत्व में भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की कार्यकर्ता शनि मंदिर के मुख्य इलाके में प्रवेश की कोशिश कर रही थीं जिन्हें निजी सुरक्षा कर्मियों ने रोका।

बनारस में जेल बनी रणभूमि, गुस्साये कैदियों ने कारागार अधीक्षक को बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के जनपद जेल में कैदियों और जेल कर्मचारियों के बीच आज सुबह हुई झड़प के बाद जेल बैरक पर कैदियों के कब्जे की घटना में कारागार अधीक्षक को बंधक बना लिया गया, जबकि सहायक अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस छावनी थाने इलाके में चौकघाट स्थित वाराणसी जिला कारागार में कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा दो कैदियों की पिटायी के बाद जेल में बंद अन्य कैदी आज सुबह हिंसा पर उतर आये।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

ओबामा की चेतावनी, IS के मूर्ख लोग कर सकते हैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज यहां वैश्विक परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक में कहा कि इस्लामिक स्टेट के मूर्ख लोग और अन्य अतिवादियों को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए और सहयोग की जरूरत है। आगे पढ़ें

अब अमेरिकी सिख सैनिक रख सकेंगे दाढ़ी, पहन सकेंगे पगड़ी

एक बेहद अहम फैसले में अमेरिकी सेना ने एक सिख अमेरिकी अधिकारी को दाढ़ी रखकर और पगड़ी पहनकर सेवा जारी रखने की अनुमति दे दी। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

मंगलवार से चलेगी गतिमान एक्‍सप्रेस, 1.40 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्‍ली से आगरा

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, गतिमान एक्‍सप्रेस, मंगलवार से चलने के लिए तैयार है। इस ट्रेन के चलने के साथ ही भारतीय रेलवे में इतिहास का एक नया अध्‍याय शुरू होगा। आगे पढ़ें

30 अप्रैल तक पीएफ खाते से निकाल सकेंगे पूरा पैसा, नया नियम एक मई से होगा लागू

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अंशधारक के दो महीने से अधिक समय तक बेरोजगार रहने के बाद भविष्य निधि से शत प्रतिशत राशि निकालने पर रोक लगाने वाले नए नियम के क्रियान्वयन को 30 अप्रैल तक के लिए टाल दिया। आगे पढ़ें

लोन, पेंशन और स्‍कॉलरशिप हासिल करना होगा आसान, आधार नंबर से प्रक्रिया बनेगी सरल

आधार नंबर को कानूनी मान्‍यता मिलने के बाद आम आदमी का जीवन एक दम आसान बन जाएगा। उसे बार-बार अपनी पहचान साबित करने के लिए तमाम दस्‍तावेजों की आवश्‍यकता नहीं होगी। बैंक में एकाउंट खुलवाना, बैंक से लोन लेना, स्‍कॉ‍लरशिप हासिल करना या सरकार से पेंशन लेना बहुत आसान हो जाएगा। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

दम घुटने से हुई प्रत्यूषा बनर्जी की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पु‍ष्टि

मशहूर टीवी आर्टिस्ट प्रत्यूषा बनर्जी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि‍ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्यूषा की मौत दम घुटने से ही हुई है।

क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी अजहरुद्दीन के किरदार में शानदार नजर आ रहे हैं।

खेल की खबरें-

इंडियन ओपन के सेमीफ़ाइनल में सायना की हार

डिफेंडिंग चैंपियन और सेकेंड सीडेड सायना नेहवाल ने का सफ़र इंडियन ओपन के सेमीफ़ाइनल में थम गया। नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुक़ाबले में सायना नेहवाल चीन की ली जुइरेई के हाथों हार गईं।

अफरीदी को कप्तानी के बारे में 'कुछ अता-पता' नहीं था: PCB की रिपोर्ट

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने टी20 विश्व कप क्रिकेट समेत हालिया टूर्नामेंटों में टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कप्तान शाहिद अफरीदी को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह ऐसा कप्तान था जिसे कप्तानी के बारे में कुछ पता ही नहीं था। आगे पढ़ें

Latest India News