1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसाराम मामले में प्रमुख गवाह की मौत

आसाराम मामले में प्रमुख गवाह की मौत

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले एक गवाह पर जानलेवा हमला हुआ था, आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर हमलावरों की

आसाराम मामले में...- India TV Hindi
आसाराम मामले में प्रमुख गवाह की मौत

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले एक गवाह पर जानलेवा हमला हुआ था, आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

यूपी के शाहजहांपुर में कृपाल सिंह को गोली मार दी गई। हमला बाइक परसवार तीन बदमाशों ने सदर बाजार इलाके में किया। परिवार का आरोप है कि ये आसाराम के गुर्गों की करतूत है। क्योंकि कुछ लोगों ने 5 दिन पहले कृपाल सिंह के घर पहुंचकर आसाराम के खिलाफ गवाही न देने की धमकी दी थी।

घायल कृपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। उसे रीड की हड्डी में गोली लगी है।
जिसकी वजह से उसकी कमर के नीचले हिस्से में पैरालाइसिस हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक़ उसकी हालत चिंताजनक है।

4 महीने पहले कृपाल ने मीडिया को एक ऑडियो टेप सौंपा था। जिसमें आसाराम जेल में बैठकर अपने गुर्गों से बात कर रहे थे। उस वक्त कृपाल ने अपनी जान पर ख़तरे की आशंका भी जताई थी। कृपाल उस लड़की के पिता के साथ काम करते हैं। जिसके यौन शोषण का आरोप आसाराम पर लगा है।

आसाराम मामले में अब तक दस गवाहों पर हमला हो चुका है। जिसमें दो की मौत भी हो चुकी है।

  • 13 फरवरी 2015 को राहुल सचाना पर चाकू से हमला हुआ।
  • 11 जनवरी 2015 को अखिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई।
  •  23 मई 2014 को अमृत प्रजापति को बदमाशों ने गोली मारी।
  • 10 जून 2014 को अमृत प्रजापति की अस्पताल में मौत हो गई।
  • 28 जुलाई,  2014 को छिंदवाड़ा आश्रम में सेवादार पतिराम डेहरिया की रहस्यमय हालत में मौत हो गई।
  • 18 जुलाई 2014 को आसाराम रेप पीड़िता बच्ची के पिता पर हमला हुआ।
  • 16 मार्च, 2014 को दिनेश भावचंदानी पर तेजाब से हमला किया गया।
  • 28 फरवरी, 2014 को नारायण साईं बलात्कार मामले में सूरत में पीड़िता के पति पर चाकू से हमला किया गया।  

अगली स्लाइड में देखें वीडियो-

Latest India News