1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव: ऑटो एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

गुड़गांव: ऑटो एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

वाहन लदान में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय रेल ने सोमवार को गुड़गांव से निदवंदा (बैंगलूरू) के बीच चलने वाली ऑटो एक्सप्रेस शुरू की। यह रेल सेवा वाहनों की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी।

prabhu- India TV Hindi
prabhu

नई दिल्ली: वाहन लदान में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय रेल ने सोमवार को गुड़गांव से निदवंदा (बैंगलूरू) के बीच चलने वाली ऑटो एक्सप्रेस शुरू की। यह रेल सेवा वाहनों की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी।

इस सेवा का उद्घाटन करते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि हमारी जनसंख्या की तरह ही वाहनों की संख्या भी तेज गति से बढ़ रही है। यदि रेलवे इस

क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करता है तो यह उसके लिए राजस्व कमाने का एक बड़ा जरिया होगा। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से शुरू की गई यह रेल समय सारिणी के अनुरूप चलेगी। यह गुड़गांव से बेंगलुरू के निदवंदा के बीच कार लदान के लिए शुरू की गई है।

Latest India News