1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर: आरोपियों के सामने मर्डर सीन रिक्रिएट कर की जा सकती है पूछताछ

शीना मर्डर: आरोपियों के सामने मर्डर सीन रिक्रिएट कर की जा सकती है पूछताछ

नई दिल्ली: शीना मर्डर केस में पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शीना की हत्‍या के बाद इंद्राणी लंदन भागने का प्‍लान बना रही थी। इंद्राणी लंदन में संजीव खन्‍ना की बेटी विधि के साथ

शीना मर्डर: मर्डर सीन...- India TV Hindi
शीना मर्डर: मर्डर सीन रिक्रिएट कर की जा सकती है पूछताछ

नई दिल्ली: शीना मर्डर केस में पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शीना की हत्‍या के बाद इंद्राणी लंदन भागने का प्‍लान बना रही थी। इंद्राणी लंदन में संजीव खन्‍ना की बेटी विधि के साथ पूरी जिंदगी बिताने का प्‍लान बना रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी को शीना और राहुल की करीबी खटकने लगी थी और उसे ये डर सता रहा था कि दोनों की शादी होने के बाद उसकी जिंदगी का सच सामने आ सकता है। साथ ही शादी के बाद शीना प्रापर्टी का बंटवारा हो सकता है और शीना अपना हिस्‍सा मांग सकती है।

शीना बोरा मर्डर की जांच के लिए आज मुंबई पुलिस खार पुलिस स्टेशन से आरोपी संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय को लेकर रायगढ़ पहुंची है। पुलिस इंद्राणी को लेकर भी रायगढ़ गई है। जहां पर तीनों आरोपियों के सामने मर्डर सीन रिक्रिएट कर पूछताछ की जा सकती है। रायगढ़ के पेन खोपुली रोड पर शीना का शव हत्‍या के बाद जला दिया गया था। पुलिस ने राहुल से शीना के पासपोर्ट के बारे में भी पूछताछ की है।

राहुल ने बताया है कि इंद्राणी ने उससे कहा कि शीना दूसरे पासपोर्ट से यूएस गई है। वहीं पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि शीना की हत्‍या के बाद इंद्राणी डर गई थी और वो लंदन भागने का प्‍लान बना रही थी। वहां वो संजीव खन्‍ना की बेटी विधि के साथ जिंदगी बिताने की सोच रही थी। शीना मर्डर केस में हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं लेकिन अभी तक शीना की हत्या की गुत्थी अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

Latest India News