बेटी की शादी पर करोड़ों खर्च करनेवाले जनार्दन रेड्डी की कंपनियों पर इनकम टैक्स का छापा
कर्नाटक के सबसे अमीर राजनीतिज्ञ पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी के ओवुरालपुरम स्थित माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। जनार्दन रेड्डी ने पिछले हफ्ते संपन्न हुई बेटी की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
