1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आयकर विभाग ने दो कंपनियों और इनकी सहयोगी इकाइयों पर मारे छापे

आयकर विभाग ने दो कंपनियों और इनकी सहयोगी इकाइयों पर मारे छापे

आयकर विभाग ने पोषाहार निर्माण व रीयल एस्टेट क्षेत्र की दो कम्पनियों और इनकी सहयोगी इकाइयों पर आज शिकंजा कसा और बड़ी कर चोरी के संदेह में इनके इंदौर, भोपाल और मुंबई स्थित कुल मिला कर 35 ठिकानों पर छापे मारे है।

Income tax - India TV Hindi
Income tax

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने पोषाहार निर्माण व रीयल एस्टेट क्षेत्र की दो कंपनियों और इनकी सहयोगी इकाइयों पर आज शिकंजा कसा और बड़ी कर चोरी के संदेह में इनके इंदौर, भोपाल और मुंबई स्थित कुल मिला कर 35 ठिकानों पर छापे मारे है।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि, आयकर विभाग के जांच दस्ते के लगभग 100 अधिकारियों ने 60 पुलिस कर्मियों की मदद से एक पोषाहार निर्माता कम्पनी और एक भवन निर्माण कम्पनी के ठिकानों पर छापे मारे।

दोनो कंपनियों की सहयोगी इकाइयों पर भी मारे गये छापे

दोनों कंपनियों की 12 सहयोगी इकाइयों के ठिकानों पर भी छापे मारे गये। अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की इस मुहिम में इंदौर में 26, भोपाल में पांच और मुंबई में चार ठिकानों पर छापे मारे गयेल है।

अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग के छापों के दौरान दोनों कंपनियों और इनकी सहयोगी इकाइयों के ठिकानों से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गयी है। जब्त सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल जांच खत्म होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

Latest India News