1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मसूद अजहर पर चीन को भारत का जवाब, 'उइगुर आतंकी' को दी एंट्री

मसूद अजहर पर चीन को भारत का जवाब, 'उइगुर आतंकी' को दी एंट्री

चीन ने ‘वर्ल्ड उइगुर कांग्रेस’ (WUC) के नेता डोलकुन ईसा के कथित तौर पर भारत का दौरा करने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वह एक ‘आतंकवादी’ है जिसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस है।

dolkun isa- India TV Hindi
dolkun isa

बीजिंग: चीन ने ‘वर्ल्ड उइगुर कांग्रेस’ (WUC) के नेता डोलकुन ईसा के कथित तौर पर भारत का दौरा करने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वह एक ‘आतंकवादी’ है जिसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस है और उसे न्याय के जद में लाना सभी देशों की जिम्मेदारी है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पीटीआई से एक लिखित जवाब में कहा कि मैं हालात से अवगत नहीं हूं। उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि डोलकुन सहित डब्ल्यूयूसी नेताओं को इस महीने के आखिर में दलाई लामा से मुलाकात करने के लिए इजाजत दी गई है।

हुआ ने कहा कि मैं यह कहना चाहती हूं कि इंटरपोल और चीनी पुलिस की रेड नोटिस में डोलकुन एक आतंकवादी है। उसे न्याय के जद में लाना सभी संबंधित देशां की प्रतिबद्धता है। डब्ल्यूयूसी नेताओं को दौरे की भारत की ओर से इजाजत दिए जाने के फैसले को जैश-ए-मोहम्मद को आतंकवादी घोषित करवाने के नई दिल्ली में प्रयासों में चीन की ओर से अवरोध पैदा करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

Latest India News