1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने अफगानिस्तान में 92 विकास परियोजनाओं की दी मंजूरी

भारत ने अफगानिस्तान में 92 विकास परियोजनाओं की दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान में तीसरे चरण की 92 लघु विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। यह घोषणा विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मंत्री परिषद प्रमुख अब्दुल्ला

modi and abdullah- India TV Hindi
modi and abdullah

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान में तीसरे चरण की 92 लघु विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। यह घोषणा विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मंत्री परिषद प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला की मुलाकात के बाद की गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "सुषमा स्वराज ने (अफगान) के लोगों को लाभान्वित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी को मंजूरी दी है।" इससे पहले अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पीएम मोदी की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच राजनयिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति देने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला भारत के पांच दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे हैं। वह मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह आतंकवाद रोधी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने में मोदी ने काबुल का दौरा किया था। मोदी ने वहां भारत की मदद से निर्मित अफगान संसद के नए भवन का उद्घाटन किया था।

Latest India News