1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का भारत का आह्वान

हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का भारत का आह्वान

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों समेत तमाम तरह के आतंकवादियों की तरफ से आसन्न खतरे पर गुरुवार को बातचीत हुई। भारत ने कहा है कि हर तरह

India calls for struggle against every kind of terrorism- India TV Hindi
India calls for struggle against every kind of terrorism

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों समेत तमाम तरह के आतंकवादियों की तरफ से आसन्न खतरे पर गुरुवार को बातचीत हुई। भारत ने कहा है कि हर तरह के आतंकवादियों के खिलाफ, चाहे वे जिससे भी जुड़े हों, बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने की जरूरत है।

पेंटागन में भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। पर्रिकर ने कहा, "आतंकवाद एक वैश्विक परिघटना है और इसका मजबूती से जवाब देने की जरूरत है।" पर्रिकर ने कहा, "यहां मेरी सभी मुलाकातों में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा रहा है। हर तरह के आतंकवादियों को, चाहे वे जिस किसी से भी जुड़े हों, बिना किसी फर्क के निपटना होगा।"

वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि पर्रिकर और कार्टर ने क्षेत्रीय सुरक्षा से संबद्ध कई मुद्दों पर भी बात की। इसमें इस्लामिक स्टेट, अल कायदा और उसके सहयोगी, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, डी कंपनी, हक्कानी नेटवर्क और अन्य क्षेत्रीय आतंकी गिरोहों की तरफ से उत्पन्न खतरे पर बात हुई। पर्रिकर ने साफ किया कि भारत की मध्य-पूर्व नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "हम सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इसे और बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं। लेकिन, भारत को जो भी भूमिका निभानी है, वह संयुक्त राष्ट्र के तहत ही होगी।"

भारतीय संवाददाताओं से बातचीत में भी पर्रिकर ने अमेरिका से सूचना साझा करने के सवाल पर कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सूचनाएं साझा करने के लिए तैयार है, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्टर ने कहा कि आतंकवाद रोधी क्षेत्रीय मुद्दों पर अमेरिका हमेशा भारत से संवाद करता रहता है। उन्होंने कहा, "यह साफ है कि दक्षिण एशिया में हर तरह का आतंकवाद एक गंभीर समस्या बना हुआ है।"

कार्टर ने कहा, "यह सही है कि भारत पर आतंकी हमले हुए हैं और आतंकवादियों का खतरा इसे हमेशा बना रहता है। यही खतरा हमारे साथ, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ भी है। कार्टर ने कहा कि इन तीनों देशों के साथ अमेरिका के स्वतंत्र रिश्ते हैं। इसमें जोर सिर्फ आतंकवाद पर नहीं है लेकिन आतंकवाद का विरोध एक ऐसी महत्वपूर्ण बात है, जो हम इन तीनों से करते रहते हैं। कार्टर ने कहा कि आतंकवाद का विरोध भारत और अमेरिका का साझा हित है और दोनों देश इस पर एक साथ काफी काम कर रहे हैं।

Latest India News