A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत 10 बरसों में चंद्रमा पर अपना बेस स्थापित करेगा: DRDO के पूर्व वैज्ञानिक

भारत 10 बरसों में चंद्रमा पर अपना बेस स्थापित करेगा: DRDO के पूर्व वैज्ञानिक

डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक एवं ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले ए शिवतनु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत हीलियम-3 प्राप्त करने के लिए 10 साल में चंद्रमा की सतह पर एक बेस स्थापित करने में सक्षम हो जाएगा।

<p>India can set up base on Moon in 10 years: Ex-DRDO...- India TV Hindi
India can set up base on Moon in 10 years: Ex-DRDO scientist

नयी दिल्ली: डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक एवं ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले ए शिवतनु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत हीलियम-3 प्राप्त करने के लिए 10 साल में चंद्रमा की सतह पर एक बेस स्थापित करने में सक्षम हो जाएगा। पिल्लई ने कहा कि हीलियम-3 भविष्य की ऊर्जा का नया स्रोत है। 

हीलियम-3 एक गैर रेडियोसक्रिय पदार्थ है जो यूरेनियम की तुलना में 100 गुना अधिक ऊर्जा पैदा कर सकता है। एक कार्यक्रम में पिल्लई ने कहा, ‘‘अंतरिक्ष कार्यक्रम में, हम उन चार देशों में शामिल हैं जिन्होंने प्रौद्योगिकी को लेकर महारत हासिल की है।’’ 

कार्यक्रम में कहा गया है, ‘‘भारत बहुमूल्य कच्चे माल (हीलियम-3 के) के प्रचुर भंडार का प्रोसेस करने के लिए चंद्रमा पर एक फैक्टरी स्थापित करने और उससे प्राप्त किये गये हीलियम-3 को पृथ्वी पर लाने में सक्षम हो जाएगा।’’ पिल्लई ने कहा कि चंद्रमा पर भारत का बेस सौरमंडल में अन्य ग्रहों पर अभियानों के लिए भविष्य के प्रक्षेपणों का एक केंद्र बन जाएगा।

Latest India News