1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तान के दुश्मनों की अब खैर नहीं, अग्नि-5 मिसाइल की रेंज में पूरा चीन!

हिंदुस्तान के दुश्मनों की अब खैर नहीं, अग्नि-5 मिसाइल की रेंज में पूरा चीन!

नई दिल्ली: भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप पर अग्नि 5 मिसाइल का परीक्षण किया गया। अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर तक है और

agni 5- India TV Hindi
agni 5

नई दिल्ली: भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण ओडिशा के बलासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर तक है और खास बात ये है कि इसकी जद में पूरा चीन होगा। लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का ये चौथा और अंतिम सफल परीक्षण है। पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अग्नि 5 की खासियसत

  • मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है
  • और एक टन परमाणु हथियार ले जा सकती है
  • मिसाइल की मारक छमता 6,000 किमी तक है
  • अग्नि सीरीज़ की ये सबसे एडवांस मिसाइल है
  • अग्नि 5 हाइटेक नैविगेशन क्षमता से लैस है

US, चीन, रूस, फ्रेंस और UK के क्लब में भारत

अग्नी मिसाइल उत्तरी चीन तक निशाना भेद सकती है। अग्नि-5 के सेना के बेड़े में शामिल होते ही भारत इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्ट‍िक मिसाइल रखने वाले सुपरएक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो जाएगा। अभी इसमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन ही हैं।

राष्ट्रपति ने सफल प्रक्षेपण के लिए दी बधाई

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सफल प्रक्षेपण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी। मुखर्जी ने एक ट्वीट में कहा, "अग्नि-5 के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए बधाई। इससे हमारी सामरिक और प्रतिरोधक क्षमताओं में वृद्धि होगी।"

Latest India News