1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के पांच ऐसे एयरपोर्ट जिसे देख वहीं पर रुकने का मन कर जाये

भारत के पांच ऐसे एयरपोर्ट जिसे देख वहीं पर रुकने का मन कर जाये

नयी दिल्ली: जब हम एयरपोर्ट के बारे में बात करते हैं तो हमारे मन में तुरंत विदेशों में बने एयरपोर्ट का ख्याल आता है। वहां के एयरपोर्ट का सौंदरीकरण औऱ सुहाने मौसम हमारे दिलों दिमाग

1. अगटि्ट एयरपोर्ट (लक्षद्वीप)

यह एयरपोर्ट लक्षद्वीप के दक्षिण ओर में स्थित है।  डोर्नियर ऑपरेशन के लिए इस एयरपोर्ट का निर्माण 1987-1988 में हुआ था। 16 अप्रैल 1988 में इसका उद्घाटन हुआ। इसे टर्मिनल के छोटे से ढांचे में रखा गया था। फिर 2006 में इसमें कुछ बदलाव के काम शुरु किये गये।

बीच में किसी कारण इसके रनवे में कुछ समस्याएं भी आयी थी। और 24 सितंबर 2010 में अगटि्ट को कोची से जोड़ दिया गया। आखिरकार 2010 में इसकी रनवे समस्या दूर हो गयी। यह ऐसा एयरपोर्ट है जहां की वादियों को देखकर हर आदमी मंत्रमुग्ध हो जाए। यह एयरपोर्ट सुदंर मूंगा चट्टानों के चारों ओर से घिरा हुआ है।

समुंद्र के बीचोबीच बना यह एयरपोर्ट खाडि़यों से घिरा होने के कारण और खूबसूरत लगता हैं। यहां कि ठंडी हवा और यहां के खुले वातावरण में खुलकर सांस लेने का अपना एक अलग ही आनंद है। जब यहां पर फ्लाइट लैंड होती है तो एसा लगता है कि फ्लाइट जमीन में नहीं बल्कि समुद्र में लैंड कर रही है। उस पल का एहसास बहुत ही अलग और बेहतरीन होता है।

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्रशाशित प्रदेश है। यदि आपको यहां रुकने में कोई होटल नहीं समझ आ रहे हो तो हम आपको वहां के कुछ चर्चित होटलों के नाम भी बता देते हैं- कासिम होम स्टे, सी शेल बीच रिजॉर्ट।

Latest India News