1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान आतंकियों को नहीं मार सका तो भारत को ये काम करना पड़ा: अदनान सामी

पाकिस्तान आतंकियों को नहीं मार सका तो भारत को ये काम करना पड़ा: अदनान सामी

LOC पर भारतीय सुरक्षा बलों के सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर विवादों में घिरने वाले पाकिस्तान के पूर्व नागरिक और सिंगर अदनान सामी ने अब एक और बयान दे डाला जिससे पाकिस्तानी सोशल मीडिया में

Adnan Sami- India TV Hindi
Adnan Sami

LOC पर भारतीय सुरक्षा बलों के सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर विवादों में घिरने वाले पाकिस्तान के पूर्व नागरिक और सिंगर अदनान सामी ने अब एक और बयान दे डाला जिससे पाकिस्तानी सोशल मीडिया में खलबली मचनी तय है। समी ने कहा कि आतंकियों को मारने के लिए पाकिस्तान को भारत को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को नहीं मार सका इसलिए ये काम भारत को करना पड़ा।

ग़ौरतलब है कि भारतीय कार्रवाई पर समी ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था। समी पाकिस्तान के नागरिक थे लेकिन अब उन्हें बारत की नागरिकता मिल चुकी है।

इंडिया टुडे के सफाईगिरी एवार्ड समारोह में समी ने आतंकवाद और कूड़े के बीच समानता बताते हुए कहा कि "अगर पड़ौसी के घर से मेरे घर में कूड़ा-कचरा आता है तो मैं इसकी शिकायत करुंगा। और अगर पड़ौसी कचरा साफ़ नहीं करता तो मैं ख़ुद उनके घर घुसकर कचरा साफ कर दूंगा।"

समी ने कहा, "सालों से पाकिस्तान कहता रहा है कि वे भी आतंकवाद के शिकार हैं। अब जबकि आपका पड़ौसी आपकी मदद कर रहा है तो इसे भी मानने के लिए आप तैयार नहीं हैं। इसे (आतंकवाद) को ख़त्म करो। अगर आप अकेले नहीं कर सकते तो चलो साथ मिलकर करते हैं ताकि हमारे बच्चे इस दुनिया में शांति से रह सकें। आपको पता है कि आत्मघाती दस्ते हैं जो मस्जिदों में घुसकर खुद को उड़ा लेते हैं, तो अगर कोई उनके ख़ात्मे में आपकी मदद कर रहा है तो आपको तो उसका शुक्रगुज़ार होना चाहिये।"

समी के इसके पहले एक ट्वीट से पाकिस्तानी लोगों की भावना आहत हुई थी लेकिन सिंगर ने कहा कि “मैंने एक शब्द भी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नहीं बोला। मेरा ट्वीट दोनों देशों के दुश्मन के ख़िलाफ़ था।"

ट्वीट पर आलोचना का जवाब देते हुए समी ने कहा, "ट्वीट मेरे दिल से निकला था और मेरी आलोचना करने वालों को मैं माफ करता हूं। उन्होंने इसकी अलग तरह से व्याख्या की थी तबी मैंने लिखा था कि वे पाकिस्तान और आतंकियों में पर्क नहीं कर रहे।"

Latest India News