1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतरराष्ट्रीय अतिक्रमण से निपटने के लिए भारत को निर्णायक, दंडात्मक कार्रवाई करने की जरूरत: जयशंकर

अंतरराष्ट्रीय अतिक्रमण से निपटने के लिए भारत को निर्णायक, दंडात्मक कार्रवाई करने की जरूरत: जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि भारत को वैश्विक मुद्दों के एजेंडा को आकार देने के लिए अपनी भूमिका जारी रखनी चाहिए जैसा कि उसने पर्यावरण प्रदूषण और आतंकवाद पर किया।

<p>S Jaishankar</p>- India TV Hindi
S Jaishankar

नई दिल्ली: पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत को अपने हितों पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय अतिक्रमण को देखते हुए ‘‘कुछ अलग तरीके से ज्यादा निर्णायक और दंडात्मक’’ रुख अपनाने की जरूरत है। पूर्व राजनयिक यहां इंडिया आइडियाज कॉनक्लेव में ‘‘एजेंडा फॉर ग्लोबल एस्पीरेशंस ऑफ इंडिया’’ में बोल रहे थे।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कुछ विश्व नेताओं का उदाहरण देकर कहा कि दुनिया अब ज्यादा राष्ट्रवादी होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब दुनिया में राष्ट्रवाद बढ़ रहा है तो आप एक मजबूत राष्ट्रवादी नेता के अभाव में अच्छी तरह अपनी दावेदारी पेश नहीं कर सकते।’’

जयशंकर ने कहा कि भारत को वैश्विक मुद्दों के एजेंडा को आकार देने के लिए अपनी भूमिका जारी रखनी चाहिए जैसा कि उसने पर्यावरण प्रदूषण और आतंकवाद पर किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को अगर अपनी वैश्विक अकांक्षाओं को साकार करना है तो उसे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों में कड़े फैसले लेने की जरूरत है।

Latest India News