1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऊर्जा के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनना होगा : मोदी

ऊर्जा के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनना होगा : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऊर्जा सुरक्षा पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा। मौजूदा स्रोतों के जरिए लोगों की बढ़ रही आवश्यकताओं

- India TV Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऊर्जा सुरक्षा पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा। मौजूदा स्रोतों के जरिए लोगों की बढ़ रही आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस दिशा में नए मार्ग तलाशने होंगे। मोदी ने यहां विज्ञान भवन में 'ऊर्जा संगम 2015' सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान कहा, "अपने लोगों को ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।"

उन्होंने लोगों से स्वत: अपनी ईंधन सब्सिडी छोड़ने का भी आह्वान किया।

मोदी ने कहा, "वे लोग जिन्हें एलपीजी सब्सिडी की जरूरत नहीं है और वे बिना सब्सिडी के बगैर अपना जीवनयापन करने में सक्षम हैं, उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। मैं आपसे इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करता हूं। ईंधन सब्सिडी छोड़ दीजिए। एक रिकॉर्ड स्थापित कीजिए। जो सब्सिडी आप छोड़ेंगे, उससे आगे चलकर गरीब लोगों को लाभ मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "लोग पहले से ही अपनी सब्सिडी छोड़ रहे हैं। 2.8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी है, जिससे 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।"

मोदी ने कहा कि सरकार ने अगले चार सालों में पाइप्ड रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा 27 लाख से बढ़ा कर एक करोड़ परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Latest India News