1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल के साथ सीमा मुद्दे जल्द सुलझाए जाएंगे, अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा का बयान

नेपाल के साथ सीमा मुद्दे जल्द सुलझाए जाएंगे, अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा का बयान

टम्टा ने कहा कि नेपाल के साथ घनिष्ठ पारंपरिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही राष्ट्रीय हित में एक समाधान खोजा जाएगा।  

India Nepal border issues will be solved soon says BJP Almora MP Ajay Tamta । नेपाल के साथ सीमा मुद्- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) नेपाल के साथ सीमा मुद्दे जल्द सुलझाए जाएंगे, अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा का बयान 

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल और भारत के बीच सीमा मुद्दे को जल्द ही दोनों देशों के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए सुलझा लिया जाएगा। टनकपुर सीमा पर 'नो मैन्स लैंड' में नेपाल द्वारा कथित अतिक्रमण के बारे में रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए टम्टा ने कहा कि सभी संबंधित सरकारी एजेंसियां सीमाओं पर नज़र रख रही हैं।

टम्टा ने कहा कि नेपाल के साथ घनिष्ठ पारंपरिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही राष्ट्रीय हित में एक समाधान खोजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह भारतीय अधिकारियों से टनकपुर की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे। टनकपुर में नेपाल के साथ सीमा से सटे 'नो मैन्स लैंड' में कथित उल्लंघन का मामला 21 जुलाई को सामने आया था जब भारतीय अधिकारियों ने कहा कि नेपाली नागरिकों ने इस क्षेत्र में भारतीय अधिकारियों को सूचित किए बिना वृक्षारोपण का काम किया है।

Latest India News