1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘पाकिस्तान से हुई लड़ाई तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान’

‘पाकिस्तान से हुई लड़ाई तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान’

नई दिल्ली: अगर आज के दौर में पाकिस्तान और भारत में युद्ध होता है तो भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ये कहना है अमरीका के जाने माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स का। 'न्यूयॉर्क टाइम्स'

सैन्य शक्ति

भारत के पास थलसेना में करीब 13 लाख 25 हजार सैनिक हैं और 9 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 6 लाख 17 हजार सैनिक हैं। भारत के पास पाकिस्तान से दोगुनी ताकत है।

भारतीय सेना के बेड़े में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, आकाश और नाग जैसी आधुनिक मिसाइलें हैं, वहीं पाकिस्तान के पास गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर जैसी मिसाइलें हैं।

अग्नि 5 भारत की सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल है। इस इंटर कॉन्टिनेटल बैलेस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 ‍किलोमीटर है, जबकि बाबर की मारक क्षमता केवल 1,000 किलोमीटर है।

युद्धक टैंकों में पाकिस्तान भारत से ज्यादा पीछे नहीं है । भारत के पास मौजूदा समय में 5978 बैटल टैंक्स हैं जबकि पाकिस्तान के पास 4000 टैंक्स हैं ।

Latest India News