भारतीय खुफिया एजेंसियों को उसकी कराची में मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिलने से सतर्क हुई पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दाऊद को कराची से हटाकर राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी शहर मुरी में स्थानातंरित कर दिया है।
एक भारतीय न्यूज चैनल के मुताबिक रविवार दोपहर को सेना और आईएसआई ने दाऊद और उसके पूरे परिवार सेना के वाहनों में कराची से मुरी के लिए रवाना किया। चैनल ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंसियों ने यह कदम भारत के डोजियर के मद्देनजर किया है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को गुप्त रखने के लिए पाकिस्तान ने हर संभव कोशिश की थी।
दाऊद वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों का मुख्य आरोपी है। इस हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी। तब से वह पाकिस्तान की सरपरस्ती में कराची में रह रहा है।
Latest India News