विशाखापत्तनम: भारत और रूस ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए प्रक्रियाओं की आपसी समझ विकसित करने के लिए अपने द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास की शुरूआत की। 6 दिवसीय अभ्यास बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम के तट पर शुरू किया गया।
नौसेना की एक विग्यप्ति के अनुसार, इंद्र नौसेना अभ्यास श्रृंखला के आठवें संस्करण का मुख्य उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए प्रक्रियाओं की आपसी समझ विकसित करना है।
वर्ष 2003 में शुरू हुआ इंद्र नौसेना अभ्यास भारत और रूस के बीच होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास और दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों का प्रतीक है। हालिया अभ्यास में भारतीय नौसेना आईएनएस सहयाद्री, आईएनएस रणविजय और आईएनएस शक्ति के साथ प्रतिनिधित्व करेगी।
Latest India News