उधमपुर: भारत की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण कार्य का काम अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर्स ने चेनानी और नाशारी के बीच अंतिम दौर का काम शुरू कर दिया है।
इस सुरंग के शुरू हो जाने से जम्मू से श्रीनगर का रास्ता 30 किलोमीटर कम हो जाएगा। साढ़े नौ किलोमीटर लंबी इस सुरंग को तैयार करने में 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सबसे बड़ी बात ये है कि इस टनल को भारतीय कंपनी बना रही है। इंजीनियर्स का दावा है कि इसे आम लोगों के लिए अगले साल जुलाई में खोल दिया जाएगा।
टनल के बनकर तैयार हो जाने से लैंडस्लाइडिंग और बर्फ की वजह से होने वाली रुकावट दूर हो जाएगी। खास बात ये है कि टनल में ही पार्किंग एरिया, पैदल चलने वालों के लिए जगह और वेंटिलेशन की भी पूरी व्यवस्था है।
अगली स्लाइड पर देखें भारत का सबसे लंबे सुरंग का वीडियो........
Latest India News