नई दिल्ली: 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को गैंगरीन हो गया और इस बीमारी से उसे पूरी तरह उबर पाना अब मुमकिन नहीं है। डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद छोड़ दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दाऊद की गैंगरीन से जान भी जा सकती है।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, दाऊद के शरीर में गैंग्रीन के चलते जहर फैलता जा रहा है और यदि जल्द ही उसका पैर नहीं काटा गया तो उसे बचाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि यदि उसका पैर काट दिया जाएगा तो वह अपाहिज हो जाएगा लेकिन उसकी जान बचाने के लिए यह करना जरूरी है।
हालांकि इसी के साथ छोटा शकील का खंडन भी मीडिया रिपोर्ट्स में गूंज रहा है कि उसकी हालत ठीकठाक है और उसे कोई बीमारी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि चूंकि उसे शुगर की बीमारी है तो उसके शरीर में खून की सप्लाई ढंग से नहीं हो पा रही है। यही नतीजा है कि पैरों की कोशिकाओं में खून नहीं पहुंचा।
वैसे गैंग्रीन के बारे में बता दें कि जब किसी भी कारण से शरीर के किसी भाग या बड़े ऊतक समूह की मृत्यु हो जाती है तब उस व्याधि को कोथ (गैंग्रीन) कहते हैं। यह जानलेवा हालत बयां करती है। यह रोग धमनी पर दबाव या उसकी क्षति, जहरीली दवाओं, कारबोलिक अम्ल का प्रभाव, जलना, इन्फेक्शन और मधुमेह आदि के कारण हो सकते है। कई बार इसके चलते पैर काटना पड़ता है।
Latest India News