1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेशी दबाव की परवाह किए बिना पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करे भारत-यशवंत सिन्हा

विदेशी दबाव की परवाह किए बिना पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करे भारत-यशवंत सिन्हा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करनी चाहिए।

Yashwant sinha- India TV Hindi
Yashwant sinha

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करनी चाहिए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत को विदेशी दबाव की परवाह किए बिना देश के हित में कदम उठाना चाहिए। इसमें किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई से ये भी पता लग जाएगा कि कौन कौन से देश भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में यह कदम उठाना बेहद जरूरी है।

पाकिस्तान ने बॉर्डर पर बढ़ाई मूवमेंट
वहीं जहां देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्या कार्रवाई की मांग की जा रही है वहीं पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। बीएसएफ के आईजी बीआर मेघवाल ने बताया है कि राजस्थान से सटी पाकिस्तान की सीमा में बड़ी हलचल देखी गई है। पाकिस्तान की इस हलचल के बाद बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर शरीफ उठा रहे कश्मीर मुद्दा
अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग उठी
उरी हमले में शहीद हुए जवानों को आर्मी और परिवार के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने को लेकर अमेरिका में बिल पेश किया गया

 

 

Latest India News