1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

हवा में अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा करते हुए भारत ने आज ओडिशा तट से दूर एक रक्षा प्रतिष्ठान से सतह से हवा में लंबी दूरी तक मार करने वाले मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

missile- India TV Hindi
missile

बालेश्वर (ओडिशा): हवा में अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा करते हुए भारत ने आज ओडिशा तट से दूर एक रक्षा प्रतिष्ठान से सतह से हवा में लंबी दूरी तक मार करने वाले मिसाइल का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब दस बजकर 13 मिनट पर यहां से निकट चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज :आईटीआर: से एक मोबाइल लांचर के जरिये भारत और इस्राइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण किया गया।

डीआरडीओ के वैग्यानिक ने बताया कि परीक्षण सफल रहा और जल्दी ही कुछ और दौर के परीक्षण किये जाने की संभावना है। अधिकारी ने बताया, मिसाइल के साथ ही इस प्रणाली में मिसाइल का पता लगाने, उसकी स्थिति पर नजर रखने और उसे दिशा देने के लिए मल्टी फंक्शन सर्विलांस और खतरा चेतावनी रडार :एमएफ स्टार: को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि एमएफ स्टार युक्त मिसाइल से उपयोगकर्ता किसी भी हवाई खतरे से निपटने में सक्षम हो पायेंगे। इससे पहले 30 जून से एक जुलाई के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन :डीआरडीओ: के चांदीपुर बेस से सतह से हवा में मार करने वाले तीन मध्यम दूरी के मिसाइलों का लगातार परीक्षण किया गया था।

Latest India News