1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संघर्ष विराम उल्लंघन: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया

संघर्ष विराम उल्लंघन: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया

पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने से जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में तीन नागरिकों की मौत को लेकर पाकिस्तानी मिशन के प्रभारी को तलब किया गया है।

India summoned in-charge of Pakistani mission over death of three civilians in ceasefire violation- India TV Hindi
Image Source : FILE (REPRESENTATIONAL) India summoned in-charge of Pakistani mission over death of three civilians in ceasefire violation

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को शनिवार को तलब कर पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर कड़ा ऐतराज जताया। जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की बिलर किसी उकसावे के की गयी गोलाबारी से एक लड़के समेत तीन निर्दोष नागरिकों की शुक्रवार को मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार रात को पाकिस्तान के इस कृत्य की भारत ने कड़ी भर्त्सना की। 

मंत्रालय ने कहा कि मारे गए लोग एक ही परिवार से थे। उसने बताया कि बिना उकसावे की गोलीबारी में एक बच्चा घायल हुआ है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी बलों द्वारा निर्दोष नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने की भारत कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। इस वर्ष पाकिस्तान के बलों की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का 2711 से अधिक बार उल्लंघन करने के कारण 21 भारतीयों की मौत हो गई तथा 94 घायल हो गए।’’ 

बयान में कहा गया, ‘‘सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ में पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही मदद तथा पाकिस्तानी बलों द्वारा आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी की आड़ देने का भी भारत ने विरोध जताया है।’’ विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी से कहा गया कि नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति कायम रखने के लिए पाकिस्तान 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करे।

Latest India News