1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक NSA से बात के लिए भारत ने तैयार किया 1400 पन्नों का नया डोज़ियर

पाक NSA से बात के लिए भारत ने तैयार किया 1400 पन्नों का नया डोज़ियर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ NSA स्तर की बातचीत से पहले अजित डोवाल ने इंटेलिजेंस एजेंसी के आला अधिकारियों से मिल कर अपना एजेंडा तय कर लिया है। भारत ने 1400 पन्नों का नया डोज़ियर

भारत, पाकिस्तान को...- India TV Hindi
भारत, पाकिस्तान को सौंपेगा 1400 पन्नों का नया डोज़ियर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ NSA स्तर की बातचीत से पहले अजित डोवाल ने इंटेलिजेंस एजेंसी के आला अधिकारियों से मिल कर अपना एजेंडा तय कर लिया है। भारत ने 1400 पन्नों का नया डोज़ियर तैयार किया है जिसमें पाकिस्तान को भेजे गए लेटर रोगेटरी भी शामिल हैं। साथ ही 60 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट भी सौंपेगा भारत।

आतंक के सबूत सौंपेगा हिंदुस्तान, 1400 पन्नों का डॉजियर तैयार:

- पाकिस्तान को 60 आतंकियों की लिस्ट दी जाएगी
- आतंकी हाफिज़ सईद का मुद्दा उठेगा
- हाफिज के ताजा वीडियो, कॉल रिकॉर्ड
- गुरदासपुर, ऊधमपुर हमले का मुद्दा उठेगा
- हमलों के पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत
- आतंकी नवेद के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट
- आतंकी लखवी की बेल का मामला उठेगा
- 26/11 केस की जांच तेज करने की बात होगी
- दाऊद इब्राहिम के बारे में रिपोर्ट
- दाऊद पर 105 पन्नों की रिपोर्ट तैयार
- दाऊद का पता, कॉल रिकॉर्ड की जानकारी
- पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंप्स का वीडियो

पाकिस्तान सरकार ने अब तक सिर्फ आरोप लगाए है कि भारत ने किसी भी किस्म के सबूत नहीं दिए है इसलिए NSA की बात में भारत पाकिस्तान को सबूत देकर चर्चा करेगा।

1.सरकार का कहना है कि मुंबई हमलों की साजिश पूरी तरह से पाकिस्तान में रची गई थी और उसके तार अमेरिका में हैडली और तहव्वुर हुसैन से जुडे थे।
2. हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तानी थे और इसके सारे सबूत पाकिस्तान ने मौजूद थे और ये बात साबित हुई।
3. हाफिज सईद और लखवी दोनो के इस हमले में शामिल होने के पुख्ता सबूत हिंदुस्तान सरकार ने पाकिस्तान को सौंपे थे।
4. मुंबई हमले में पाकिस्तानी इंटैलीजेंस एजेंसी आईएसआई के अफसरों के होने का पूरा कच्चा-चिट्ठा मय सबूतों के पाकिस्तान सरकार को दिया गया था।
5.समझौता ब्लास्ट का ताल्लुक किसी भी किसी भी सरकारी एजेंसी से नहीं था।
6. समझौता ब्लास्ट के आरोपियों को भारतीय जांच एजेंसियों ने ही गिरफ्तार किया और इस साजिश की तह तक पड़ताल की।
7. इस घटना के सारे आरोपी जेल में है।
8. आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मुकदमे की पैरवी सरकार पूरी तरह से कर रही है।

Latest India News