1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परितोष जोशी बने इंडिया टीवी के CEO

परितोष जोशी बने इंडिया टीवी के CEO

नई दिल्ली: परितोष जोशी को देश के नंबर वन हिंदी चैनल इंडिया टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया है।  जोशी इससे पहले स्टार सीजे नेटवर्क के सीईओ रह चुके हैं। जोशी टेलीविज़न इंडस्ट्री की कई

परितोष जोशी बने...- India TV Hindi
परितोष जोशी बने इंडिया टीवी के CEO

नई दिल्ली: परितोष जोशी को देश के नंबर वन हिंदी चैनल इंडिया टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया है।  जोशी इससे पहले स्टार सीजे नेटवर्क के सीईओ रह चुके हैं। जोशी टेलीविज़न इंडस्ट्री की कई अहम योजनाओं जैसे बीएआरसी (ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च कौंसिल) से जुडे रहे हैं।

इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, “परितोष इंडिया टीवी परिवार से तीन साल से भी ज़्यादा समय से जुड़े रहे हैं और इस नए पद पर उनका स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।”

परितोष जोशी ने कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि पिछले कई सालों से मैंने यहां की बेहतरीन टीम के साथ काम किया। रितु जी का मुझे ये ज़िम्मेदारी सौंपना एक स्वाभाविक क़दम है।’

 

Latest India News