1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV-CVoter poll: केरल में वापसी करेगी LDF और बंगाल में फिर लहराएगा दीदी का परचम

India TV-CVoter poll: केरल में वापसी करेगी LDF और बंगाल में फिर लहराएगा दीदी का परचम

भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इंडिया टीवी के सी वोटर्स ने अपने ओपिनियन पोल में बताने की कोशिश की है कि किस राज्य में सत्ता की चाभी किसके हाथ आने वाली है।

opinion poll- India TV Hindi
opinion poll

नई दिल्ली: भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इंडिया टीवी के सी वोटर्स ने अपने ओपिनियन पोल में बताने की कोशिश की है कि किस राज्य में सत्ता की चाभी किसके हाथ आने वाली है। केरल के आगामी विधानसभा चुनाव में वामपंथी विचारधारा वाली डेमोक्रेटिक फ्रंट वापसी कर सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दीदी का परचम फहराता हुआ दिख रहा है।

West Bengal

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस बार के चुनाव में भी जीत हासिल करती हुई दिखाई दे रही हैं। ममता बनर्जी की पार्टी 294 सीटों की विधानसभा में 156 सीटें जीतती दिख रही है। पार्टी ने पांच साल पहले 184 सीटों पर जीत हासिल की थी। सीपीआई(एम) नीत लेफ्ट फ्रंट इस बार 114 सीटें जीतता दिख रहा है (पिछली बार सिर्फ 60 सीटें जीती थीं)। वहीं कांग्रेस का वोट बैंक इस बार 42 से 13 पर सिकुड़ता दिख रहा है। वहीं अन्य के 7 सीटें जीतने के आसार हैं। अगर वोट फीसदी की बात की जाए तो तृणमूल कांग्रेस पिछले साल के 38.9 फीसदी वोट के मुकाबले इस बार 37.1 फीसदी वोट हासिल करती दिख रही है। वहीं लेफ्ट फ्रंट का हिस्सा पिछले बार के 39.7 फीसदी के मुकाबले 34.6 फीसदी तक सिमटता दिख रहा है। वहीं बीजेपी का वोट शेयर इस बार बढ़ता दिख रहा है। भाजपा इस बार करीब 10.8 फीसदी वोट हासिल करती दिख रही है, जबकि उसने पिछली बार सिर्फ 4.1 फीसदी वोट ही हासिल किए थे।

अगली स्लाइड में पढ़ें किस राज्य में है किसकी संभावना

Latest India News