A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को डी.लिट की मानद उपाधि

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को डी.लिट की मानद उपाधि

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को आज डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी ने रजत शर्मा को डॉक्टरेट इन लिटरेचर यानी डी-लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

Rajat Sharma D lit - India TV Hindi
Rajat Sharma D lit

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को आज डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी ने रजत शर्मा को डॉक्टरेट इन लिटरेचर यानी डी-लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। रजत शर्मा को डॉक्टरेट की यह उपाधि हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दी। इस बेहद खास मौके पर इंडिया टीवी के चेयरमैन ने वहां मौजूद छात्रों से कहा कि लोग अपनी जिंदगी में दो तरह के सपने देखते हैं। एक सोते हुए और दूसरा जागते हुए। जागते हुए जो सपने आप देखते हैं, उन्हें सच करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

देखें वीडियो

 

Latest India News