मथुरा को झुलसाने वाला गुनहगार कहां है?
200 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन स्वाधिन भारत विधिक सत्याग्रह को चलाने वाला रामवृक्ष यादव अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है जवाहर बाग के अंदर से उपद्रवियों को रामवृक्ष ही भड़काता था। रामवृक्ष यादव रहने वाला है मध्यप्रदेश के सागर का रहने वाला है। फिलहाल तो रामवृक्ष यादव फरार है लेकिन पुलिस कहती है जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। क्योंकि रामवृक्ष को ही पुलिस मास्टरमाइंड मानती है।
मथुरा में पुलिस पर फायरिंग का LIVE वीडियो
मथुरा में हुई हिंसा का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जवाहरबाग में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भिंड़त की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। इस वीडियो से साफ पता चलता है कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में खतरनाक हथियार थे और वो बम बारूद से पुलिस फोर्स पर हमला कर रहे थे।
Latest India News