1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के महानगरों में प्रीमियम दर्शकों पहली पसंद बना इंडिया टीवी

भारत के महानगरों में प्रीमियम दर्शकों पहली पसंद बना इंडिया टीवी

BARC Prima VU की रिपोर्ट कहती है कि इस चार्ट में इंडिया टीवी 6 महानगरों में सबसे ऊपर है। प्राइमा VU भारत के 6 महानगरों में सामाजिक-आर्थिक स्तर के शीर्ष 3 प्रतिशत में आने वाले प्रीमियम घरों के लिए एक दर्शक माप प्रणाली है।

India Tv, Rajat Sharma, Tv Viewership, BARC India TV, BARC Prima VU Report- India TV Hindi
India TV tops the charts of premium viewers in most of the Indian mega cities | Image: India TV

नई दिल्ली: ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा 23 अप्रैल को पहली बार जारी किए गए प्राइमा VU व्यक्तिगत स्तर के आंकड़ों से पता चलता है भारत का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी हिंदीभाषी बाजार के 3 सबसे बड़े महानगरों, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 8.7 करोड़ व्यूइंग मिनट्स के साथ सबसे आगे है।

BARC Prima VU की रिपोर्ट कहती है कि इस चार्ट में इंडिया टीवी 6 महानगरों में सबसे ऊपर है। प्राइमा VU भारत के 6 महानगरों में सामाजिक-आर्थिक स्तर के शीर्ष 3 प्रतिशत में आने वाले प्रीमियम घरों के लिए एक दर्शक माप प्रणाली है। यह ऑडियंस मेजरमेंट पिछले साल जुलाई में BARC द्वारा जारी किया गया था जिससे पता चलता है कि भारत के महानगरों में स्थित प्रीमियम घरों में दर्शक कौन से समाचार देखते हैं।
 
हिंदी समाचार चैनलों बात करें तो इंडिया टीवी हफ्ते-दर-हफ्ते प्राइमा वीयू के हाउसहोल्ड डेटा में सबसे ऊपर है। BARC प्राइमा VU के वर्तमान कैलेंडर वर्ष के 14वें सप्ताह में संकलित किए गए डेटा के मुताबिक, पिछले 18 हफ्तों के दौरान 5.14 करोड़ व्यूइंग मिनट्स की व्यूअरशिप के साथ इंडिया टीवी सभी हिंदी समाचार चैनलों में नंबर वन था।

इस आंकड़े से स्पष्ट है कि हिंदीभाषी बाजार के महानगरों में स्थित प्रीमियम घरों में न्यूज के लिए इंडिया टीवी सबसे पसंदीदा विकल्प है। इंडिया टीवी टीवी के एलीट दर्शकों की पसंद बना हुआ है और इसने समाज के प्रभावशाली वर्ग को प्रभावित करना जारी रखा है। BARC इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF), इंडियन सोसाइटी ऑफ ऐडवर्टाइजर्स (ISA) और ऐडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) द्वारा स्थापित संयुक्त मीडिया उद्योग निकाय है।

Latest India News