नई दिल्ली: भारत के प्रति पाकिस्तान के नापाक इरादों से पुरा देश वाकिफ है। आए दिन पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर सीज़ फायर का उल्लंघन इस बात का प्रमाण है कि वह भारत से शान्ति नहीं चाहता।
पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को भी बढ़ावा देता रहा है। पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में सोमवार की सुबह हुए फिदायीन हमले ने एक बार फिर आतंकवाद की समस्या और भारतविरोधी आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान के रुख को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
इन सभी कारणों से दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता जिसकी वजह से युद्ध का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच 4 युद्ध हो चुके है और चारों युद्धों में भारत विजयी रहा है।
अगले स्लाइड्स में जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत के बारे में.....
Latest India News