1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जलवायु परिवर्तन पर कोई संकट पैदा नहीं करेगा भारत: मोदी

जलवायु परिवर्तन पर कोई संकट पैदा नहीं करेगा भारत: मोदी

सिंगापुर: जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में होने वाले सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर दिया कि ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के प्रयासों में भारत, दुनिया के लिए संकट नहीं खड़ा करेगा। मोदी

जलवायु परिवर्तन पर...- India TV Hindi
जलवायु परिवर्तन पर कोई संकट पैदा नहीं करेगा भारत: मोदी

सिंगापुर: जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में होने वाले सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर दिया कि ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के प्रयासों में भारत, दुनिया के लिए संकट नहीं खड़ा करेगा। मोदी के इस बयान को अमेरिका की उस दलील से जोड़ कर देखा जा रहा है कि बैठक में भारत एक चुनौती होगा।

यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के लिए भारत को बड़ी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत है, लेकिन जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए भारत जो भी होगा, वह करेगा क्योंकि वह दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है। हम वो लोग हैं जो पौधे में परमात्मा और जीव में जीव को देखते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सौर, परमाणु, पवन, जैव संसाधनों से स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने पर जोर दे रहे हैं और इस उद्देश्य के लिए हमने 175 गिगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य रखा है। हम बिजली पैदा करना चाहते हैं लेकिन दुनिया कोयले से बिजली पैदा करने को मना कर रही है। हम मानवता का भला चाहते हैं, हम ऊर्जा चाहते हैं लेकिन दुनिया के लिए संकट पैदा नहीं करेंगे।

मोदी ने कहा कि 2030 तक 40 प्रतिशत बिजली उत्पादन गैर जीवाश्म स्रोतों से किया जायेगा। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी ने कहा था कि पेरिस में 30 नवंबर से जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक में भारत चुनौती बन सकता है।

भारत इस बारे में विकसित देशों के उन प्रयासों का विरोध कर रहा है, जिसमें वे जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं के लिए विकासशील देशों को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास कर रहे हैं। भारत का कहना है कि औद्योगिक देशों ऐतिहासिक रूप से पर्यावरण को प्रदूषित करते रहे हैं।

भारत का कहना है कि स्वच्छ ऊर्जा के लिए विकसित देश, विकासशील देशों को कम लागत वाली प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण और वित्त पोषण करें। मोदी ने कहा, कई छोटे द्वीप देशों को यह भय है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण वे डूब जायेंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए भारत जो भी हो सकेगा करेगा क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करते हैं।

Latest India News