1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अफगानिस्तान के साथ है भारत: राष्ट्रपति

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अफगानिस्तान के साथ है भारत: राष्ट्रपति

नई दिल्ली: काबुल में पुलिस के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत आतंकवाद के हर स्वरूप से प्रभावी ढंग से लड़ने में अफगानिस्तान के

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

नई दिल्ली: काबुल में पुलिस के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत आतंकवाद के हर स्वरूप से प्रभावी ढंग से लड़ने में अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस आतंकी हमले में 37 लोग मारे गए थे। अफगान राष्ट्रपति को कल भेजे गए संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भयावह आतंकी हमलों में गई जानों और घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, भारत आतंकवाद के इस वीभत्स कृत्य की कड़ी निंदा करता है। यह हमला आतंकवाद द्वारा और शांति, स्थिरता एवं प्रगति के दुश्मन बलों की ओर से हमारे लोगों पर की जा रही हिंसा के कारण हमारे क्षेत्र में मौजूद भारी खतरे की एक बार फिर याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, आतंकवाद के हर स्वरूप से लड़ने में भारत अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। काबुल में कल पुलिस कैडेटों को ले जा रही बसों के काफिले पर दो आत्मघाती हमले किए गए, जिसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और 40 अन्य लोग घायल हो गए।

Latest India News