नई दिल्ली: जहां एक ओर देश में चुनाव की हलचल है वहीं देश की सीमा पर जबर्दस्त तनाव है। बॉर्डर पर भारी गोलाबारी की खबर है। वहीं खबर ये भी है कि अगर पाकिस्तान नहीं माना तो प्रधानमंत्री मोदी बड़ा फैसला करेंगे। इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर जयंत घोषाल ने ये खबर दी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक कड़ा फैसला पिछले 24 घंटे में ले लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मोदी सिर्फ पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताने की बात ही नहीं करते हकीकत ये है कि उनका पूरा प्लान भी तैयार है। बेहद गोपनीय सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को हिलाने के लिए मोदी सरकार एक और बड़े प्लान पर काम कर रही है। खबर है कि 28 मार्च को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने से पहले पीएम मोदी ने एक बड़ी मीटिंग की थी। चुनावी अभियान के बीच में भी एक मीटिंग हुई जिसका एजेंडा टॉप सीक्रेट है। लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द मोदी के उस प्लान का असर पाकिस्तान में फिर दिख सकता है, यानी एयर स्ट्राइक के बाद जो खामोशी दिख रही है वो दरअसल तूफान आने से पहले की शांति साबित हो सकती है।
इसकी वजह है पाकिस्तान की कायराना हरकतें जो लगातार वो बॉर्डर पर कर रहा है। सामने से जंग लड़ने की हिम्मत तो नहीं है लिहाजा बॉर्डर पर सीज फायर तोड़कर बेकसूरों को निशाना बनाता है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान में त्राहिमाम मचा दिया है। सोमवार को सुबह से लेकर रात 12 बजे तक पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा। खबर है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 10 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
Latest India News