1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IAF में पहली बार शामिल हुईं महिला फाइटर पायलट्स, रचा इतिहास

IAF में पहली बार शामिल हुईं महिला फाइटर पायलट्स, रचा इतिहास

इंडियन एयरफोर्स में शामिल देश की पहली 3 महिला फाईटर पायलट ने आज फाइटर प्लेन उड़ा कर इतिहास रचा। वायुसेना में आज तीन लेडी पायलट कमिशन्ड हुई फ्लाइंट कैडेट्स अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कांत पासिंग आउट परेड के साथ वायुसेना में शामिल हुई।

female fighter pilots- India TV Hindi
female fighter pilots

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब लड़ाकू विमान की कमान किसी लेडी फाइटर पायलट के हाथ में होगी। इंडियन एयरफोर्स में शामिल देश की पहली 3 महिला फाईटर पायलट ने आज फाइटर प्लेन उड़ा कर इतिहास रचा। वायुसेना में आज तीन लेडी पायलट कमिशन्ड हुई फ्लाइंट कैडेट्स अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कांत पासिंग आउट परेड के साथ वायुसेना में शामिल हुई। हैदराबाद में चल रही पासिंग आउट परेड में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी पहुंचे । रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने वायुसेना की 3 महिला फाइटर पायलट समेत कुल 130 ट्रेनी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। तीन महिला फायटर पायलेट्स के अलावा कुल 22 महिला अफसर हैं।

एयर फोर्स में पहली बार लेडी पायलट्स के शामिल होने का ऐलान महिला दिवस के दिन खुद एयर चीफ मार्शल ने किया था।

तीनों ने पहले स्टेज की ट्रेनिंग के तहत करीब 150 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी करी है। अब वे अगले 6 महीने तक ब्रिटेन में बने हॉक एडवांस फाइटर जेट जैसे विमानों को उड़ाएंगीं और फिर स्क्वाड्रन में तैनात कर दी जाएंगीं।  

भावना कांत बिहार के बेगुसराय की, अवनी चतुर्वेदी मध्य प्रदेश में सतना की और मोहाना सिंह राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली हैं।

घरवालों को भी नहीं पता था

इन तीनो लेडी फाइटर पायलट की ट्रेनिंग भी बेहद सीक्रेट रखी गयी थी, इनके घरवालों तक को नहीं बताया गया था कि ये तीनो देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने वाली हैं। बीते 6 महीने से इन तीनों की ट्रेनिंग हैदराबाद के एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर में इन्हें ट्रेनिंग दी गयी है। इन तीनों को किरन MK -II ट्रेनर एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग दी गयी है। कमिशन के बाद भी इन्हें फाइटर प्लेन उड़ाने के लिए कुछ महीनों का इंतजार और करना पड़ेगा। 2017 तक ये तीनो फाइटर प्लेन उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगी।

  • तीनों फ्लाइंट कैडेट्स की ट्रेनिंग हैदराबाद के डुंडिगल में चल रही है
  • हैदराबाद में किरन MK-II ट्रेनर एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई
  • अब तीनों लेडी फ्लाइंग कैडेट्स की कर्नाटक के बीदर में ट्रेनिंग होगी
  • बीदर मे लेडी पायलट्स हॉक एडवांस जेट ट्रेनर उड़ाने की ट्रेंनिंग लेंगी
  • 2017 में तीनों फाइटर पायलट प्लेन उड़ाने के लिए पूरी तैयार हो जाएंगी

लेडी फाइटर पायलट्स का प्रोफाइल

  • फ्लाइंग कैडेट अवनी चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली हैं। अवनी के पिता एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और भाई आर्मी में हैं।
  • फ्लाइंग कैडेट भावना कंठ बिहार के बेगुसराय की रहने वाली हैं।
  • और फ्लाइंग कैडेट मोहना सिंह गुजरात के वडोदरा की हैं।  मोहना के पिता भी एयरफोर्स में वारंट आफिसर हैं।

Latest India News