1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरफोर्स किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार: IAF चीफ

एयरफोर्स किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार: IAF चीफ

भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने शनिवार को कहा कि आईएएफ किसी भी तरह की चुनौती से उचित तरीके से निपटने के लिए तैयार है।

indian airforce ready for any adverse situation- India TV Hindi
indian airforce ready for any adverse situation

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने शनिवार को कहा कि आईएएफ किसी भी तरह की चुनौती से उचित तरीके से निपटने के लिए तैयार है। अरुप राहा ने आईएएफ के आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ पर लिखे संदेश में कहा, "वायुसेना अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस है। हमारे योद्धा निरंतर आसमान से नजर बनाए रखते हैं।"

आईएएफ प्रमुख ने कहा, "हम किसी भी खतरे का सामना करने और उचित रूप से किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।"

आईएएफ के आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ को शनिवार को 84वें वायुसेना दिवस के मौके पर लांच किया गया। वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 में की गई थी।

Latest India News