1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर: सेना-आतंकियों में मुठभेड़, घुसपैठ नाकाम, 5 सैनिक घायल

श्रीनगर: सेना-आतंकियों में मुठभेड़, घुसपैठ नाकाम, 5 सैनिक घायल

श्रीनगर के मछिल सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ में सेना के 5 जवान जख्मी हो गए।

BSF Jawan- India TV Hindi
BSF Jawan

श्रीनगर: श्रीनगर के मछिल सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ में सेना के 5 जवान जख्मी हो गए। सेना ने आतंकवादियों के एक समूह को LoC पर उस समय रोक दिया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने आज माछिल सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। इस अभियान में पांच सैनिक घायल हो गए।

घाटी में ताजा सुरक्षा हालात पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने बैठक की। रक्षा बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दिल्ली में सोमवार को जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा से सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने मुलाकात की और उसके बाद आज (मंगलवार को) उन्होंने जम्मू और कश्मीर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।"

बयान में कहा गया, "श्रीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर हुई सौहार्दपूर्ण बैठक के दौरान सेना प्रमुख के साथ नादर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. हुडा और चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ भी मौजूद थे। मुलाकात में जम्मू और कश्मीर की समग्र सुरक्षा स्थिति, आनेवाली अमरनाथ यात्रा और उपचुनाव के दौरान की सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की गई।"

Latest India News